Blog

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए। साथ में हैं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी और पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए। साथ में हैं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी और पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की विभिन्न नीतियों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

  • देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए डीएमए लाया RADIO-X — सीखने और प्रतिस्पर्धा का राष्ट्रीय मंच

    देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए डीएमए लाया RADIO-X — सीखने और प्रतिस्पर्धा का राष्ट्रीय मंच

    नई दिल्ली,05 मई।* डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) द्वारा आयोजित RADIO-X कार्यक्रम एक राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के मेडिकल छात्रों को अपनी अकादमिक एवं क्लिनिकल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम में केरल से Cytokine Lectures तथा उत्तर प्रदेश से Clinically Evolve का विशेष शैक्षणिक सहयोग रहेगा, जिससे प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    *कार्यक्रम की रूपरेखा:*
    पूरे भारत से मेडिकल छात्र 20 मई तक इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।निर्धारित समयसीमा के पश्चात, सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
    मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागियों की रैंकिंग एवं पोज़िशन निर्धारित की जाएगी।चयनित प्रतिभागियों को डीएमए की तरफ़ से आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान किए जाएंगे।

    *निर्णायक मंडल (Judges):*
    डॉ शाह ऐमन (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट),
    डॉ थनवीर वी.टी. (Co-Founder Cytokine),डॉ. देवम ठाकर (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ अमरजीत सिंह (पीजीआईएमएस रोहतक), डॉ प्रिया पुन्यानी(पीजीआईएमएस रोहतक), डॉ निखिल नारायणन(एमडी), डॉ शेख आमिर (एसोसिएट प्रोफेसर, एफएमटी) एवं डॉ प्रीति सिंह(एमएएमसी,अग्रोहा) इस कार्यक्रम के जज रहेंगे।

    *टीम डीएमए की तरफ़ से-*
    डॉ अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष),डॉ शुभ प्रताप सोलंकी (राष्ट्रीय महासचिव),डॉ भानु कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं डॉ कमल सिंह (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    डॉ आर्यन श्रीवास्तव (नेशनल कोर मेम्बर) एवं डॉ कृतिका RADIO-X इवेंट का नेतृत्व करेंगे।
    डॉ मानसवी मुखर्जी (को-कन्वेनर),डॉ पूजा सिन्हा (को-कन्वेनर) एवं डॉ. यश सिंगला (डिजाइन एवं मीडिया हेड) के रूप में कार्य करेंगे।
    डॉ अमृत पुंडीर (एकेडमिक एवं ऑथेंटिसिटी लीड)एवं डॉ आर्यन कुमार तिवारी (आईटी टीम) का कार्य करेंगे।
    डॉ तनीषा (जज एवं रिजल्ट्स सेल लीड) की भूमिका निभाएँगे।

    *कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता के रूप में Chest X-ray पर एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक सत्र भी आयोजित किया जाएगा।यह सत्र पद्मश्री सम्मानित प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा डॉ बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।*

    *मुख्य बिंदु:*
    डॉ व्यास एवं डॉ सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा एवं रेडियोलॉजी क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।देशभर से प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है।विशेषज्ञों द्वारा निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
    प्रतिभागियों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

    आयोजक डॉ आर्यन श्रीवास्तव ने बताया कि डीएमए परिवार द्वारा सभी मेडिकल छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की जाती है।यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम बनेगा, बल्कि भविष्य के चिकित्सकों के लिए एक मजबूत अकादमिक मंच भी सिद्ध होगा।

    *मीडिया साथियों के लिए संपर्क सूत्र-*

    *डॉ अमित व्यास,*
    *राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष,*
    *डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया)*

    *फोन – 95184 72682*
    *ईमेल-* *amitvyas071995@gmail.com*
    *contact@dmain.org*

  • हरियाणा सरकार ने एचपीजीसीएल के वित्त निदेशक अमित दीवान को किया बर्खास्त

    हरियाणा सरकार ने एचपीजीसीएल के वित्त निदेशक अमित दीवान को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़, 4 मई- हरियाणा सरकार ने वित्तीय घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एचपीजीसीएल (हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) के वित्त निदेशक अमित दीवान को बर्खास्त कर दिया है। उन्हें हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद से वे सस्पेंड चल रहे थे।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंकों के खातों के संचालन में अनियमितता तथा धोखाधड़ी के मामले में सरकार के आदेश पर हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एफआईआर दर्ज करवाते हुए इस मामले की जांच शुरू की गई थी।

    इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि यह मामला एक सुनियोजित और बहु-स्तरीय वित्तीय घोटाले से जुड़ा है, जिसमें सरकारी प्रक्रियाओं में हेरफेर कर फर्जी बैंकिंग लेन-देन के माध्यम से सरकारी धन को आरोपी एवं उनके सहयोगियों से जुड़ी संस्थाओं और खातों में स्थानांतरित किया गया।

    इस मामले की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अमित दीवन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपित व्यक्तियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ संबंध स्थापित किए और एचपीजीसीएल के हितों से समझौता कर अनुचित लाभ प्राप्त किया। अतः उक्त दोषी अधिकारी का आचरण पावर यूटिलिटीज के हितों के प्रतिकूल पाया गया है। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा अमित दीवान को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि बैंक खातों के संचालन में अनियमितता तथा धोखाधड़ी के इस मामले की जांच अब हरियाणा सरकार द्वारा सीबीआई को सौंप दी गई है।

  • सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए रोहतक में सुपर 40 मॉडल- JEE–NEET कोचिंग की शुरुआत, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

    सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए रोहतक में सुपर 40 मॉडल- JEE–NEET कोचिंग की शुरुआत, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

    रोहतक, 4 मई : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रोहतक में जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए सुपर 40 कार्यक्रम को सरकारी शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तनकारी पहल बताते हुए कहा कि यह मॉडल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधनों के अभाव से मुक्त कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं— JEE–NEET  —के लिए तैयार करेगा।


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा अभाव में नहीं रहेगा और प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


    बॉक्स
    अगले सत्र का किया शुभारंभ
    5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा
    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्थानीय हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर 40 कार्यक्रम के नए सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड, कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग देना, विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाना तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि वे निजी कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।


    बॉक्स
    – शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद
    – विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की हुई बढ़ोतरी
    शिक्षा मंत्री ने सुपर 40 के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं। उनमें अपार प्रतिभा है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम की है।
    बॉक्स
    – सुपर 100 की तर्ज पर जिला स्तरीय मॉडल
    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के सुपर 100 मॉडल से प्रेरित है। सुपर 40 उन विद्यार्थियों के लिए अवसर का मंच है, जो किसी कारणवश सुपर 100 का हिस्सा नहीं बन पाते। यहां उन्हें उसी स्तर की कोचिंग और तैयारी करवाई जा रही है।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को JEE–NEET —दोनों परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। इस
    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को IIT-JEE  (इंजीनियरिंग) व NEET (मेडिकल) दोनों परीक्षाओं के लिए अनुभवी सरकारी शिक्षकों द्वारा व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    बॉक्स
    – आगामी सत्र में विस्तार
    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अगले सत्र से कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए एक वर्षीय कोर्स, दो वर्षों में स्ट्रक्चर्ड तैयारी मॉडल, NCERT आधारित कॉन्सेप्ट बिल्डिंग, नियमित टेस्ट एवं प्रदर्शन मूल्यांकन लागू किया जाएगा।
    बॉक्स
    – लक्ष्य-सरकारी स्कूल से IIMS  और IIT  तक
    इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को AIIMS, IIT  जैसे संस्थानों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही यह धारणा समाप्त करना कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल निजी संस्थानों में ही उपलब्ध है।
    बॉक्स
    – शिक्षा में नवाचारों की सराहना
    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रोहतक में निपुण हरियाणा मिशन और सुपर 40 जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक नवाचार नए मानक स्थापित कर रहे हैं। सुपर 40 केवल एक कोचिंग कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा को प्रतिस्पर्धात्मक और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक ठोस मॉडल है, जो प्रतिभा को अवसर से जोड़ते हुए रोहतक को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा।
    इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता दीपक निवास हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी, प्राचार्या डॉ. सुनीता अहलावत, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. दीपक अरोड़ा, बायोलॉजी के प्राध्यापक विकास वशिष्टï, फिजिक्स के प्राध्यापक कुलदीप पंघाल, रसायन विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ. सोनिया वर्मा, स्कूल स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।

  • 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बेंच का किया गठन

    9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बेंच का किया गठन

    सिरसा, 04 मई।
    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कुल छह बेंच का गठन किया गया। ये बेंचें वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, सिविल, आपराधिक, बिजली से संबंधित मामलों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा करेंगी।


    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने बताया कि न्यायालय परिसर सिरसा में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट कृष्ण कांत, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत क्लेयर, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सह एसीजेएम प्रवेश सिंगला, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सह जेएमआईसी रिचू, डबवाली में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सह जेएमआईसी सुमन पटलैन व ऐलनाबाद में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं जेएमआईसी प्रतीक सिंह द्वारा लोक अदालत लगाई जाएगी।


    उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कोई भी इच्छुक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालतों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। लोक अदालतों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है।

  • जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

    जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

    फरीदाबाद, 04 मई।
    हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने की।

    सीटीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

    सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

    सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

    समाधान शिविर में  सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला कार्यालय

    पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला कार्यालय

    जिला कार्यालय में आज उस समय उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया, जब
    पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी राज्यों के चुनावी परिणामों के प्राथमिक
    रुझान सामने आने लगे। जैसे ही भाजपा की बढ़त की खबरें आने शुरू हुईं,
    पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यालय में एकत्रित
    होने लगे। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी और
    ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं में
    जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।


    इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत देशभर में
    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन की
    जीत है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के परिणामों को ऐतिहासिक
    बताते हुए कहा कि पहली बार राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार
    बनाने की ओर अग्रसर है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम
    बंगाल की जनता ममता सरकार के कथित कुशासन, भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्ति
    चाहती थी।


    नेताओं ने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता यह साबित करती
    है कि जनता विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन को प्राथमिकता दे रही है।
    उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकारें इन राज्यों में विकास के नए
    आयाम स्थापित करेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।
    कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व का
    आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ संगठन को मजबूत
    करने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला नें बताया की
    इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर अनिल सैनी (मानी )सुरेश गोयल धूप वाला,
    कृष्ण खटाना एडवोकेट, सुरेंदर सिंह सैनी, विनोद तोशावाड़, लोकेश असीजा,
    संजय सूरा, ईश्वर सैनी , शिवकुमार सैनी धरमसिंह खटकड़, नरेंद्र सैनी,
    प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    दिनांक 04.05.2026

    इंडस पब्लिक स्कूल रोहतक में आज दिनांक 04.05.2026 को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ए.एस.आई. मोहन सिंह की नशा मुक्ति टीम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें ैंल छव ज्व क्तनहे नशे को ना कहें का संदेश दिया। टीम इंचार्ज ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा केवल शरीर ही नहीं, बल्कि परिवार और राष्ट्र को भी बर्बाद कर देता है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं। आप सभी को अपनी ऊर्जा पढ़ाई व खेलों में सही दिशा में लगानी चाहिए न की नशे में। आज छोटे-छोटे बच्चें भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानियों के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली।


    सब इंस्पैक्टर श्री अमर सिंह कटारिया, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने छात्रों को ट्रैफिक संकेतों लाल, पीले, हरी बत्ती का प्रयोग, जेबरा क्राॅसिंग और सुरक्षित सड़क पार करने के नियमों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। उन्होंने छात्रों को सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन कर उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक विशेषज्ञों ने छात्रों को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने के लिए कहा। अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त कर उपहार देकर सम्मानित किया व छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए व ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

    प्रधानाचार्य

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!