रोहतक, 4 मई : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रोहतक में जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए सुपर 40 कार्यक्रम को सरकारी शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तनकारी पहल बताते हुए कहा कि यह मॉडल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधनों के अभाव से मुक्त कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं— JEE–NEET —के लिए तैयार करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा अभाव में नहीं रहेगा और प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बॉक्स
अगले सत्र का किया शुभारंभ
5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्थानीय हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर 40 कार्यक्रम के नए सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड, कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग देना, विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाना तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि वे निजी कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
बॉक्स
– शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद
– विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की हुई बढ़ोतरी
शिक्षा मंत्री ने सुपर 40 के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं। उनमें अपार प्रतिभा है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम की है।
बॉक्स
– सुपर 100 की तर्ज पर जिला स्तरीय मॉडल
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के सुपर 100 मॉडल से प्रेरित है। सुपर 40 उन विद्यार्थियों के लिए अवसर का मंच है, जो किसी कारणवश सुपर 100 का हिस्सा नहीं बन पाते। यहां उन्हें उसी स्तर की कोचिंग और तैयारी करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को JEE–NEET —दोनों परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। इस
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को IIT-JEE (इंजीनियरिंग) व NEET (मेडिकल) दोनों परीक्षाओं के लिए अनुभवी सरकारी शिक्षकों द्वारा व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बॉक्स
– आगामी सत्र में विस्तार
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अगले सत्र से कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए एक वर्षीय कोर्स, दो वर्षों में स्ट्रक्चर्ड तैयारी मॉडल, NCERT आधारित कॉन्सेप्ट बिल्डिंग, नियमित टेस्ट एवं प्रदर्शन मूल्यांकन लागू किया जाएगा।
बॉक्स
– लक्ष्य-सरकारी स्कूल से IIMS और IIT तक
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को AIIMS, IIT जैसे संस्थानों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही यह धारणा समाप्त करना कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल निजी संस्थानों में ही उपलब्ध है।
बॉक्स
– शिक्षा में नवाचारों की सराहना
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रोहतक में निपुण हरियाणा मिशन और सुपर 40 जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक नवाचार नए मानक स्थापित कर रहे हैं। सुपर 40 केवल एक कोचिंग कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा को प्रतिस्पर्धात्मक और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक ठोस मॉडल है, जो प्रतिभा को अवसर से जोड़ते हुए रोहतक को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता दीपक निवास हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी, प्राचार्या डॉ. सुनीता अहलावत, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. दीपक अरोड़ा, बायोलॉजी के प्राध्यापक विकास वशिष्टï, फिजिक्स के प्राध्यापक कुलदीप पंघाल, रसायन विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ. सोनिया वर्मा, स्कूल स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply